अभ्यर्थियों ने पेपर लीक के साक्ष्य दिखाए, सिपाही भर्ती परीक्षा दोबारा हो: यूपी सीएम से मंत्री
उत्तर प्रदेश के वन राज्यमंत्री अरुण कुमार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर सिपाही भर्ती परीक्षा दोबारा कराने की मांग की है। उन्होंने पत्र में लिखा है, "कुछ अभ्यर्थियों ने मुझे अवगत कराया कि परीक्षा शुरू होने से पहले ही पेपर लीक हो गया था (जिसके साक्ष्य भी उन्होंने दिखाए), इस कारण अभ्यर्थियों का बहुत नुकसान हुआ है।"