स्मृति ईरानी ने बताया अमेठी में हार के बाद बीजेपी ने उन्हें क्यों नहीं भेजा राज्यसभा
पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने 2024 लोकसभा चुनाव में अमेठी से मिली हार के बाद राज्यसभा न भेजे जाने को लेकर कहा कि बीजेपी के संगठन में पद कोई पहचान नहीं होती है, वह एक मौका होता है। उन्होंने कहा कि वह जहां से आई हैं, वहां पर कभी नहीं सोचा था कि वह इस मुकाम तक पहुंचेंगी।