यूपी में मेले में कचौरी-टिक्की खाते ही बिगड़ी 39 बच्चों समेत 102 लोगों की तबीयत
अमेठी (यूपी) में मेले के दौरान एक स्टॉल से कचौरी-टिक्की खाने के बाद 39 बच्चों समेत 102 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। ग्राम प्रधान के अनुसार, कचौरी-टिक्की खाने के बाद बच्चों व बड़ों को उल्टी और दस्त होने लगी। डॉक्टर अंशुमान ने बताया कि सभी मरीज़ ठीक हैं और खतरे से बाहर हैं, हालात पर नज़र रखने के लिए हेल्थ टीम तैनात है।