अमिताभ का डीपफेक वीडियो बनाने के आरोपी को कोर्ट ने नहीं दी गिरफ्तारी से राहत

मुंबई की एक अदालत ने शनिवार को अभिनेता अमिताभ बच्चन का कथित रूप से डीपफेक वीडियो बनाने के आरोपी उत्तराखंड के एक आयुर्वेद कंपनी के मालिक अभिजीत पाटिल को गिरफ्तारी से अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया। डीपफेक वीडियो में अमिताभ को पाटिल की कंपनी के यौन स्वास्थ्य उत्पादों का प्रचार करते हुए दिखाया गया था।

Load More