अमिताभ की फिल्म ने बर्बाद किया था डायरेक्टर का करियर, हमेशा के लिए छोड़ दिया फिल्में बनाना
दिवंगत फिल्ममेकर मनमोहन देसाई द्वारा निर्देशित आखिरी फिल्म 'गंगा जमुना सरस्वती' थी। इस फिल्म में ऐक्टर अमिताभ बच्चन ने अभिनय किया था और यह बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी जिसके बाद मनमोहन देसाई ने फिल्में बनाना छोड़ दिया था। देसाई ने अमिताभ के साथ 'कुली', 'अमर अकबर एंथनी', 'नसीब' व 'सुहाग' जैसी सफल फिल्में बनाई थीं।