अमिताभ ने कहा था- काम करते रहना, इसे छोड़ना नहीं: फिल्मों की असफलता पर अक्षय
अभिनेता अक्षय कुमार ने एक इंटरव्यू में फिल्मों की असफलता को लेकर बात की है। अक्षय ने बताया कि अभिनेता अमिताभ बच्चन ने उनसे कहा था, "अक्षय, काम करते रहना, काम को मत छोड़ना।" अक्षय ने कहा, "जो लोग सोच-समझकर, चुनकर फिल्में करते हैं उनकी फिल्में भी फ्लॉप होती हैं। बॉलीवुड में फिल्में फ्लॉप होने पर काम नहीं मिलता है।"