अमिताभ ने जले हाथ को जेब में छिपाकर की थी 'शराबी' की शूटिंग, बन गया सिग्नेचर स्टाइल

अमिताभ बच्चन ने अपने पुराने ब्लॉग में बताया था कि उनका फिल्म 'शराबी' में पैंट की जेब में एक हाथ रखने वाला सिग्नेचर स्टाइल स्क्रिप्ट में नहीं था बल्कि उन्होंने अपने जले हुए हाथ को छिपाने के लिए ऐसा किया था। अमिताभ ने बताया था कि दीपावली के दौरान उनके हाथ में बम फट गया था जिससे हाथ झुलस गया।

Load More