अमिताभ बच्चन, अजय देवगन समेत भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुके हैं बॉलीवुड के ये सितारे
ऐक्टर अमिताभ बच्चन व हेमा मालिनी 2006 में रिलीज़ हुई भोजपुरी फिल्म 'गंगा' व उसकी सिक्वल 'गंगोत्री' (2007) में काम कर चुके हैं। अजय देवगन ने 'धरती कहे पुकार के' (2006), मिथुन चक्रवर्ती ने 'भोले शंकर' (2008) व जैकी श्रॉफ ने 'बलिदान' (2009) में काम किया है। इनके अलावा ऐक्टर धर्मेंद्र (देस-परदेस) भी भोजपुरी फिल्मों में नज़र आ चुके हैं।