अमिताभ बच्चन को 'छोटा स्टार' समझकर अभिनेता नवीन निश्चल ने फोटो खिंचवाने से किया था इनकार
70 के दशक के जाने-माने स्टार नवीन निश्चल ने एक बार अभिनेता अमिताभ बच्चन को 'छोटा स्टार' समझकर उनके साथ फोटो खिंचवाने से मना कर दिया था। दरअसल, नवीन की 5 हिट फिल्मों ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था। उनकी फिल्म 'परवाना' में अमिताभ छोटे से नेगेटिव रोल में थे और उसके प्रमोशन के दौरान यह घटना हुई थी।