अमिताभ बच्चन के डीपफेक वीडियो मामले में खारिज की गई आरोपी की ज़मानत याचिका
मुंबई की एक अदालत ने बुधवार को अभिनेता अमिताभ बच्चन का कथित रूप से डीपफेक वीडियो बनाने के आरोपी उत्तराखंड के एक आयुर्वेद दवा कंपनी के मालिक अभिजीत पाटिल को अंतरिम ज़मानत देने से इनकार कर दिया। गौरतलब है, डीपफेक वीडियो में अमिताभ को पाटिल की कंपनी के यौन स्वास्थ्य से संबंधित उत्पादों का प्रचार करते हुए दिखाया गया था।