अमिताभ बच्चन के फैमिली ऑफिस ने खरीदी स्विगी में हिस्सेदारी: रिपोर्ट
इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमिताभ बच्चन के फैमिली ऑफिस ने फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी में छोटी सी हिस्सेदारी खरीदी है। बकौल रिपोर्ट, बच्चन के फैमिली ऑफिस ने कंपनी के कर्मचारियों और शुरुआती निवेशकों के शेयर खरीदे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज़ के चेयरमैन रामदेव अग्रवाल ने भी स्विगी में हिस्सेदारी खरीदी है।