अमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की मिली धमकी

एक ईमेल के ज़रिए अमिताभ बच्चन के बंगले, बॉम्बे हाईकोर्ट और मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। महालक्ष्मी रेसकोर्स में नवंबर के आखिर में दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट होने वाला है। धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है। 23 अक्टूबर को भी बच्चन के बंगले को धमकी मिली थी।

Load More