अमिताभ बच्चन व जया बच्चन की शादी के कार्ड की तस्वीर आई सामने

अभिनेता अमिताभ बच्चन व जया बच्चन की शादी के कार्ड की तस्वीर ऑनलाइन सामने आई है। इसमें लिखा है, "अमिताभ और....जया का शुभ विवाह रविवार, दिनांक 3 जून 1973 को बंबई में संपन्न हुआ।" अभिनेता आमिर खान ने अमिताभ को 'केबीसी-16' के एक एपिसोड में यह कार्ड देते हुए कहा, "मैंने आपके नंबर-1 फैन होने का सबूत दे दिया है।"

Load More