अमित शाह को 'पूनम' नाम से ट्रोल कर रही कांग्रेस, जानें गृह मंत्री ने खुद क्या बताई थी वजह
कांग्रेस कार्यकर्ता X पर गृहमंत्री अमित शाह को 'पूनम' नाम से ट्रोल कर रहे हैं। एक कार्यक्रम के दौरान गृहमंत्री ने बताया था कि उनका जन्म शरद पूर्णिमा के दिन हुआ था इसलिए 5-साल तक लोग उन्हें 'पूनम भाई' बुलाते रहे। उन्होंने कहा था कि उनकी बुआ की मन्नत के चलते 5-साल की उम्र तक उनका नाम नहीं रखा गया।