अमित शाह के खिलाफ कनाडा के आरोपों पर अमेरिका ने दी प्रतिक्रिया, बताया 'चिंताजनक'
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कनाडा के आरोपों पर अमेरिका ने कहा है, "कनाडा सरकार के आरोप चिंताजनक हैं और हम कनाडा सरकार से इन आरोपों को लेकर चर्चा करते रहेंगे।" कनाडाई उप विदेश मंत्री डेविड मॉरिसन ने कहा था कि शाह ने कनाडा में खालिस्तान समर्थकों के खिलाफ हिंसक अभियान चलाने का आदेश दिया था।