अमित शाह ने ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट की सफलता पर जवानों को किया सम्मानित
गृह मंत्री अमित शाह ने ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट की सफलता पर सीआरपीएफ, छत्तीसगढ़ पुलिस, डिस्ट्रिक्ट रिज़र्व गार्ड और कमांडो बटालियन फॉर रिज़ोल्यूट ऐक्शन (कोबरा) के जवानों को सम्मानित किया है। छत्तीसगढ़ में इस ऑपरेशन में 27 नक्सलियों को मार गिराया गया था। शाह ने कहा, "हमारा संकल्प है कि 31 मार्च 2026 तक...देश को नक्सलवाद से मुक्त कर दिया जाए।"