जम्मू-कश्मीर के सुरक्षा हालात को लेकर अमित शाह ने दिल्ली में बुलाई हाई लेवल मीटिंग

जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सुरक्षा हालात का जायज़ा लेने के लिए रविवार को दिल्ली में हाई लेवल मीटिंग बुलाई। इसमें उप-राज्यपाल (जम्मू-कश्मीर) मनोज सिन्हा और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल समेत कई अधिकारी शामिल हुए। शाह 29 जून से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की भी समीक्षा कर रहे हैं।

Load More