अमित शाह पर टिप्पणी से जुड़े 8 साल पुराने मानहानि केस में बरी हुए राहुल गांधी
यूपी की एक अदालत ने 2018 में कर्नाटक की रैली में गृह मंत्री अमित शाह पर टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को बरी कर दिया है। फैसले के बाद कोर्ट के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। सुनवाई के लिए जाते समय राहुल के काफिले की गाड़ियां एंबुलेंस से टकरा गईं। हालांकि राहुल सुरक्षित हैं।