अमृतपाल और उसके साथियों से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की जान को गंभीर खतरा है: पुलिस

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में पंजाब पुलिस ने दावा किया है कि डेढ़ साल से डिब्रूगढ़ जेल में बंद खडूर साहिब के सांसद और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह और उसके साथियों से मुख्यमंत्री भगवंत मान की जान को गंभीर खतरा है। दरअसल, पुलिस ने अमृतपाल और उसके साथियों पर दोबारा एनएसए लगाने को लेकर अदालत में जवाब दाखिल किया है।

Load More