अमृतसर के स्वर्ण मंदिर को 3 दिन में तीसरी बार मिली बम से उड़ाने की धमकी
पंजाब में अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह 3 दिन में लगातार तीसरी बार है जब शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (एसजीपीसी) को धमकी दी गई है। इसे देखते हुए एहतियात के तौर पर पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई और डॉग स्क्वॉड की टीम तैनात की गई है।