पंजाब में हथियार-ड्रग्स नेटवर्क पर ऐक्शन, M16 राइफल, पिस्तौल और 15Kg अफीम बरामद; 4 अरेस्ट
पंजाब की अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने हथियार और नशा तस्करी नेटवर्क का खुलासा किया है। मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने 15 किलोग्राम अफीम, एक M16 राइफल, 9 अवैध पिस्तौल और 25 कारतूस बरामद किए हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी अवैध हथियार मंगवाने के लिए विदेशी तस्करों से जुड़े हुए हैं।