अमृतसर में खतरनाक हथियारों की सप्लाई करता था गिरोह; हैंड ग्रेनेड, AK-47 के साथ पकड़ा गया तस्कर

अमृतसर (पंजाब) देहाती पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास AK-47 राइफल, मैगजीन, ज़िंदा कारतूस और 2 हैंड ग्रेनेड बरामद हुए हैं। आरोपी विदेश में बैठे आर्म्स सप्लायरों और तस्करों के सीधे संपर्क में था। आरोपी के खिलाफ आर्म्स ऐक्ट व एक्सप्लोसिव ऐक्ट के तहत FIR दर्ज हुई है।

Load More