अमृतसर में अकाली दल के पार्षद की गुरुद्वारे के पास गोली मारकर की गई हत्या
पंजाब के अमृतसर में शिरोमणि अकाली दल से पार्षद हरजिंदर सिंह की रविवार को गुरुद्वारा साहिब के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। एडीसीपी हरपाल सिंह रंधावा ने बताया, "तीन-चार मोटरसाइकल सवार आए और उन्होंने हरजिंदर पर फायरिंग कर दी और...अस्पताल लाते समय उनकी मौत हो गई।" मृतक के भाई के मुताबिक, हमलावर उनके गांव के ही लड़के हैं।