अमृतसर में किसानों ने 3 किलोमीटर तक सड़क पर धान फेंककर किया प्रदर्शन
अमृतसर (पंजाब) में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में धान लेकर डिप्टी कमिशनर ऑफिस पहुंचे किसानों ने 3-किलोमीटर तक सड़कों पर धान (बासमती) फेंककर प्रदर्शन किया जिसका वीडियो सामने आया है। किसानों के मुताबिक, प्राइवेट कंपनियां किसानों से सस्ते में चावल खरीद रही हैं और महंगी दरों पर चावल को बाज़ार में बेच रही है। हर किसान को प्रति एकड़ ₹25,000-₹30,000 तक नुकसान हुआ।