गोल्डन टेंपल पहुंचे अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, लगे 'खालिस्तान ज़िंदाबाद' के नार
भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर सोमवार को अमृतसर पहुंचे और अपने दौरे के दौरान उन्होंने गोल्डन टेंपल में माथा टेका। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सर्जियो के गोल्डन टेंपल पहुंचने के दौरान मेन गेट पर कुछ लोगों ने 'खालिस्तान ज़िंदाबाद' और 'गॉड ब्लेस अमेरिका' के नारे लगाए। सर्जियो एक हाई लेवल अमेरिकी डेलिगेशन के साथ अमृतसर पहुंचे हैं।