अमृतसर में ज़हरीली शराब पीने से 14 लोगों की हुई मौत
अमृतसर (पंजाब) के मजीठा में कथित तौर पर ज़हरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत हो गई है जबकि 6 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। मजीठा के एसएचओ ने बताया, "प्रारंभिक जांच से पता चला है कि इन सभी लोगों ने रविवार शाम एक ही जगह से शराब खरीदी थी...लोगों की मौतें सोमवार सुबह हुईं।"