अम्बे लैबोरेटरीज़ की हुई धांसू लिस्टिंग, 25% प्रीमियम पर एंट्री के बाद लगा अपर सर्किट

एसएमई सेगमेंट की अम्बे लैबोरेटरीज़ के शेयर गुरुवार को नैशनल स्टॉक एक्सचेंज पर 25% प्रीमियम के साथ ₹85 पर लिस्ट हुए जबकि इसका इशू प्राइस ₹68 प्रति शेयर था। कारोबारी सत्र के दौरान यह शेयर उछलकर ₹89.25 के अपर सर्किट पर पहुंच गया। गौरतलब है कि ₹44.68 करोड़ का यह आईपीओ कुल 173.18 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

Load More