अमीरों की बातों में मत आओ: रोज़ बाहर खाना खाने को बढ़ावा देने वाले कामत के बयान पर डायटीशियन
अरबपति निखिल कामत के रोज़ बाहर खाना खाने को बढ़ावा देने वाले बयान पर अभिनेत्री करीना कपूर की डायटीशियन रुजुता दिवेकर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "अमीर लड़कों की बातों में मत आओ। घर का खाना अच्छी आदत है।" उन्होंने लिखा, "यह बीमारियों से बचाता है और...प्यार बढ़ाता है।" कामत ने कहा था कि सिंगापुर में लोग रोज़ बाहर खाते हैं।