अमेरिका 'कूड़ादान' बन गया है: देश में अवैध तरीके से आने वाले प्रवासियों पर ट्रंप
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति व रिपब्लिकन उम्मीदवार डॉनल्ड ट्रंप ने देश में अवैध तरीके से प्रवेश करने वाले प्रवासियों के बारे में बात करते हुए एक रैली में कहा है कि अमेरिका 'कूड़ादान' बन गया है। ट्रंप ने कहा, "दुनिया के लिए हम कूड़ेदान की तरह हैं, यही हो रहा है।" इस दौरान ट्रंप ने अमेरिकी सरकार की आलोचना की।