अमेरिकी CEO का अपने पति की 'ज़ीरो' उपलब्धियों पर किए गए पोस्ट की आलोचना; उसने दी प्रतिक्रिया
अमेरिकी कंपनी हैकर इन हील्स की फाउंडर और सीईओ स्टेसी शैंपेन ने लिंक्डइन पर एक पोस्ट में कहा है, "मैंने 2024 में करियर में कई उपलब्धियां हासिल कीं। मेरे पति? ज़ीरो। कोई सर्टिफिकेशन नहीं, कोई कॉलेज कोर्स पूरा नहीं किया, कोई अवॉर्ड नहीं।" इस पर स्टेसी के नौसैनिक पति ने कहा, "यह बुरे सपने जैसा है...मेरे पास सभी योग्यताएं हैं।"