अमेरिकी GDP में 3 साल बाद आई गिरावट, 2025 की पहली तिमाही में जीडीपी 0.3% घटी
2025 की पहली तिमाही में अमेरिकी जीडीपी में 0.3% की गिरावट दर्ज की गई है और ऐसा पिछले करीब 3 साल में पहली बार हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले साल की आखिरी तिमाही में अमेरिकी जीडीपी 2.4% की दर से बढ़ी थी। बकौल रिपोर्ट्स, जीडीपी में गिरावट की सबसे बड़ी वजह आयात में भारी बढ़ोतरी है।