अमेरिकी अदालत ने पन्नू की हत्या की कथित साज़िश को लेकर भारत सरकार को जारी किया समन
खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू द्वारा दायर किए गए एक मुकदमे में अमेरिका की एक जिला अदालत ने भारत सरकार को समन जारी किया है। पन्नू ने अपनी हत्या की साज़िश का आरोप लगाया है। इस समन में एनएसए अजीत डोभाल, पूर्व रॉ प्रमुख सामंत गोयल, रॉ एजेंट विक्रम यादव और भारतीय कारोबारी निखिल गुप्ता का भी नाम शामिल है।