अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए ट्रंप के बजाय हैरिस का जीतना होगा बेहतर: गोल्डमैन सैक्स
वित्तीय फर्म गोल्डमैन सैक्स ने कहा है कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार डॉनल्ड ट्रंप के बजाय डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस का जीतना बेहतर होगा। बकौल गोल्डमैन, ट्रंप की जीत से आर्थिक विकास में कमी आएगी क्योंकि उन्होंने आव्रजन पर कड़ा रुख अपनाने और चीन जैसे देशों से आयात पर शुल्क बढ़ाने का वादा किया है।