अमेरिका-ईरान के बीच पीस डील के एलान होने के बावजूद कौनसे मुद्दों पर नहीं बन पाई है सहमति?
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा घोषित अमेरिका-ईरान शांति समझौते की कई शर्तें अब भी तय नहीं हुई हैं जिस पर शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर हस्ताक्षर होने हैं। ईरान के परमाणु कार्यक्रम, इज़रायल-लेबनान संघर्ष, ईरान को प्रतिबंधों से राहत देने और उसकी फ्रोज़ेन संपत्तियों को जारी करने जैसे मुद्दों को लेकर अब भी अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है।