अमेरिका-ईरान डील के बाद तेल की कीमतों में आई 6% की गिरावट, 2 महीने के निचले स्तर पर पहुंची
अमेरिका-ईरान द्वारा 107 दिनों तक चले युद्ध को खत्म करने के लिए शांति समझौते का एलान किए जाने के बाद कच्चे तेल की कीमतें लगभग 6% गिरकर 2 महीने के निचले स्तर ($80/बैरल) पर आ गईं। वहीं, कुछ ही घंटों में जापान और दक्षिण कोरिया के शेयर बाज़ारों में निवेशकों की संपत्ति में लगभग ₹71.78 लाख करोड़ का इज़ाफा हुआ।