अमेरिका-ईरान डील के बाद होर्मुज़ स्ट्रेट पार करने वाला पहला जहाज़ बना भारतीय टैंकर 'दिशा'
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका-ईरान के बीच डील की घोषणा के बाद भारत की पेट्रोनेट कंपनी का LNG टैंकर 'दिशा' होर्मुज़ स्ट्रेट पार करने वाला पहला जहाज़ बन गया है। इस जहाज़ ने मार्च में कतर के रा लाफान से कार्गो लिया था और तब से यह रास्ते में फंसा हुआ था। 'दिशा' पूरब की ओर बढ़ रहा है।