अमेरिका-ईरान तनाव के चलते क्रूड ऑयल की कीमतों में 4% की आई उछाल, $78 के पार पहुंचा ब्रेंट
अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर बढ़ती अनिश्चितता के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेज़ उछाल आया है। सितंबर डिलीवरी वाला ब्रेंट क्रूड करीब 4% चढ़कर $78 प्रति बैरल के पार पहुंच गया जबकि WTI क्रूड में भी 3% से ज़्यादा की तेज़ी दर्ज की गई। इससे पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों पर दबाव बढ़ने की आशंका है।