अमेरिका-ईरान युद्ध में रूस की लगी लॉटरी, मार्च में दोगुनी हुई कमाई
अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) ने बताया है कि अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच मार्च में रूस की तेल और ईंधन निर्यात से होने वाली कमाई करीब दोगुनी होकर $19.04 बिलियन पहुंच गई जो फरवरी में $9.75 बिलियन थी। आईईए ने बताया कि रूस का कच्चा तेल उत्पादन भी फरवरी के 8.67 मिलियन bpd से बढ़कर मार्च में 8.96 मिलियन bpd रहा।