अमेरिका-ईरान युद्धविराम समझौते के एलान के बावजूद इज़रायल ने लेबनान पर किया हमला
लेबनान के सरकारी मीडिया के अनुसार, सोमवार को इज़रायल के ड्रोन हमले में दक्षिणी लेबनान में एक कार चालक की मौत हो गई। अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद लेबनान में यह इज़रायल का पहला घातक हमला है। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने लेबनान पर इज़रायल के हमलों को लेकर इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की आलोचना की थी।