अमेरिकी उप-राष्ट्रपति ने गिनाईं मिडटर्म चुनाव में हार की वजहें; ट्रंप के बेटे बोले- बिल्कुल सही
अमेरिकी उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार की एक बड़ी वजह ईरान युद्ध है। उन्होंने बढ़ती महंगाई, राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की 'अमेरिका फर्स्ट' नीति के प्रति कमज़ोर प्रतिबद्धता और अमेरिका-इज़रायल संबंधों को लेकर असंतोष को भी हार का कारण बताया। ट्रंप के बेटे डॉनल्ड ट्रंप जूनियर ने कहा, "एक-एक शब्द 100% सही है।"