अमेरिकी एयरलाइन की फ्लाइट में बदबू से उल्टी करने लगे क्रू के सदस्य, की गई डायवर्ट
रविवार को ह्यूस्टन-बॉस्टन की यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट को 'बायोहैज़र्ड' की समस्या के कारण वॉशिंगटन डीसी डायवर्ट किया गया। एयरलाइन के प्रवक्ता के मुताबिक, बदबू से क्रू और यात्रियों की तबीयत बिगड़ने लगी थी। उन्होंने कहा, "मैंने क्रू से बात की...पीछे से एक क्रू मेंबर की आवाज़ आई कि क्रू उल्टी कर रहा है और यात्री मास्क मांग रहे हैं।"