अमेरिकी एयरलाइन के विमान के कार्गो होल्ड से आईं रहस्यमयी आवाज़ें, हुई इमरजेंसी लैंडिंग
न्यूयॉर्क जा रहे अमेरिकन एयरलाइंस के एक विमान के कार्गो होल्ड से रहस्यमयी आवाज़ें आने के बाद वापस अर्जेंटीना के ब्यूनो आयर्स में उसकी इमरजेंसी लैंडिंग की गई। 30,000 फीट की ऊंचाई पर लोगों को लगा कि कोई कार्गो होल्ड में ठकठका रहा है। हालांकि, एयरलाइन ने उसमें किसी व्यक्ति के गलती से लॉक होने की रिपोर्ट्स को नकारा है।