अमेरिका और इज़रायल ने ईरान के परमाणु संयंत्र पर किया हमला
ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स से जुड़ी तसनीम न्यूज़ एजेंसी ने बताया है कि अमेरिका और इज़रायल के हवाई हमले में ईरान के नतान्ज़ परमाणु संयंत्र को निशाना बनाया गया। न्यूज़ एजेंसी ने आगे कहा, "संयंत्र में रेडियोऐक्टिव मटीरियल्स का कोई रिसाव नहीं हुआ और इस स्थल के आसपास के क्षेत्रों में रहने वालों को कोई खतरा नहीं है।"