अमेरिका और ईरान के बीच इस हफ्ते पाकिस्तान में दोबारा होगी शांति वार्ता की बैठक: रिपोर्ट
पाकिस्तानी-ईरानी अधिकारियों के हवाले से आई रिपोर्ट के मुताबिक, इस सप्ताह के अंत में अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता की नई बैठक पाकिस्तान में होने की उम्मीद है। फिलहाल इसको लेकर अमेरिका की ओर से कोई पुष्टि नहीं हुई है। बकौल रिपोर्ट, दोबारा बातचीत शुरू करने के लिए दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल को प्रस्ताव दिया गया है।