अमेरिका के 3 राज्यों में लोकप्रियता के मामले में कमला हैरिस ने हासिल की बढ़त
डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस ने अमेरिका के 3 राज्यों में लोकप्रियता के मामले में बढ़त हासिल की है। हैरिस विस्कॉन्सिन, पेंसिल्वेनिया और मिशिगन में रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डॉनल्ड ट्रंप से 4 अंकों से आगे हैं। यह बढ़त 'न्यूयॉर्क टाइम्स' व 'सिएना कॉलेज' द्वारा किए गए सर्वे के आधार पर है।