अमेरिका की FDA ने पहली बार सुअर की किडनी के ह्यूमन ट्रांसप्लांट ट्रायल को दी मंज़ूरी
अमेरिका की खाद्य व औषधि प्रशासन (एफडीए) ने सुअर की किडनी को इंसानों में ट्रांसप्लांट करने के लिए पहले क्लिनिकल ट्रायल को मंज़ूरी दे दी है। यह ट्रायल बायोटेक कंपनी eGenesis करेगी जो अंग प्रत्यारोपण के लिए जीन-एडिटेड सुअरों पर काम करती है। यह कंपनी जीन-एडिटेड टेक्नोलॉजी CRISPR से सुअर के अंगों को इंसानी शरीर के अनुकूल बनाती है।