अमेरिका के आसमान में दिखाई दी हरे रंग की रहस्यमयी चमक
हवाई (अमेरिका) में हाल में आसमान में हरे रंग की रहस्यमयी चमक दिखाई दी जिसे कुछ ने यूएफओ बताया जबकि कुछ ने जीवन में एक बार दिखाई देने वाली खगोलीय घटना बताई। हालांकि, वैज्ञानिकों ने बताया कि यह संभवतः 'एयरग्लो' नामक एक दुर्लभ वायुमंडलीय घटना थी। एयरग्लो एक प्राकृतिक प्रक्रिया है जिसमें पृथ्वी का ऊपरी वायुमंडल चमक उत्सर्जित करता है।