अमेरिका के इस शहर में नहीं है मोबाइल, इंटरनेट व wi-fi की सुविधा, GPS भी नहीं करता काम
अमेरिका के वेस्ट वर्जीनिया के ग्रीन बैंक शहर में मोबाइल, इंटरनेट, माइक्रोवेब और वाईफाई जैसी सुविधाएं नहीं हैं और यहां जीपीएस भी काम नहीं करता है। इस शहर में किसी तरह का ध्वनि, वायु या जल प्रदूषण नहीं है। बकौल रिपोर्ट्स, ग्रीन बैंक की स्थापना 1958 में हुई थी और इसे रेडियेशन फ्री बनाने के लिए ऐसा किया गया है।