एयरपोर्ट के रनवे पर ट्रक से जा भिड़ा प्लेन, पायलट और को-पायलट की US में हुई मौत
NBC की रिपोर्ट के अनुसार, न्यूयॉर्क (अमेरिका) के La Guardia एयरपोर्ट के रनवे पर सोमवार तड़के एक ट्रक से एयर कनाडा एक्सप्रेस का विमान टकरा गया जिसमें विमान के पायलट और को-पायलट की मौत हो गई। विमान के कॉकपिट को हुए गंभीर नुकसान की एक तस्वीर भी सामने आई है। गौरतलब है कि विमान में 100 यात्री सवार थे।