अमेरिका के किन राष्ट्रपतियों और पूर्व-राष्ट्रपतियों पर चल चुकी हैं गोलियां?
अमेरिकी राष्ट्रपति रहते हुए ऐंड्रयू जैकसन, फ्रैंकलिन डी रूज़ेवल्ट और हैरी ट्रूमैन पर गोलियां चली थीं लेकिन सभी बच गए थे। डॉनल्ड ट्रंप की तरह 1912 में पूर्व राष्ट्रपति थियोडोर रूज़ेवल्ट पर चुनाव प्रचार के दौरान गोली चली थी। 4 अमेरिकी राष्ट्रपतियों अब्राहम लिंकन, जेम्स ए गारफील्ड, विलियम मैकिनले और जॉन एफ केनेडी की गोलियां मारकर हत्या की गई थी।